Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

साइबर ठगी से बचने के लिए ध्यान रखे ये बाते

साइबर ठगी से बचने के लिए ध्यान रखे ये बाते 

ऑनलाइन फ्रॉड बहुत ज्यादा देखने को मिल जाता है ऑनलाइन बैंकिंग की बढ़ती सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में साइबर चोर भी बहुत हाईटेक हो गए हैं साइबर चोरों ने आप सभी को चूना लगाने के लिए अब नए नए तरीके का इस्तेमाल करने लगे हैं। अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोगों के पास बिना ट्रांजैक्शन के ही ओटीपी जा रहा है और लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं बैंक की गलती समझ कर लेकिन अगर आपके साथ ऐसा होता है कि आपके ट्रांजैक्शन किए बिना आपके पास कोई ओटीपी आता है तो आपको अलर्ट हो जाना है यानी कि आपके अकाउंट को कोई एक्सेस करना चाह रहा है ऐसे में आपके पास आया ओटीपी आपको किसी को भी नहीं बताना है

आजकल साइबर चोरों ने उन लोगों के साथ ठगी करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए हैं जिसमें बिना ट्रांजैक्शन के ही लोगों के पास ओटीपी जा रहा है इस तरीके के फ्रूट से बचने के लिए आपको क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए और आपको क्या करना चाहिए आज हम आपको बताने वाले हैं

  • इस तरह की ठगी से बचने के लिए पहला तरीका यह है कि कि अगर आपके फोन नंबर पर या ईमेल आईडी पर किसी प्रकार का कोई संदिग्ध लिंक आता है तो आपको उस लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक नहीं करना है अगर आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे और किसी ऑनलाइन फॉर्म को भरेंगे तो इस तरीके के जरिए ठग लोगों से उनकी पर्सनल चीजें जैसे ईमेल आईडी इंटरनेट बैंकिंग आईडी मोबाइल नंबर और बहुत सी जानकारी हासिल कर लेते हैं इस तरीके को फिशिंग अटैक कहते हैं
  • दूसरा तरीका है कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार अपनी क्रेडिट कार्ड अकाउंट की डिटेल चेक करें और अपने मोबाइल नंबर की जानकारी बैंक को समय-समय पर देते रहे यदि आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो बैंक को इसकी जानकारी तुरंत दे। ताकि वह आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर सकें
  • अगर आप इंटरनेट बैंकिंग या फिर किसी भी फाइनेंशियल अकाउंट का यूज़ करते हैं तो उसके लिए आपके पास एक अच्छा पासवर्ड भी होना चाहिए और टाइम टाइम पर पासवर्ड को बदलते भी रहना चाहिए ताकि अगर आपके पासवर्ड किसी को पता भी लग जाए तो पासवर्ड बदल जाने के कारण अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा।
  • देखिए अगर आप यह सभी सावधानियां बरत रहे हैं और फिर भी अगर आपके साथ कोई फ्रॉड हो गया है तो इसकी जानकारी आप तुरंत साइबर पुलिस को या फिर अपने पास के पुलिस स्टेशन और बैंक को जरूर दे दें आप जितना जल्दी शिकायत करेंगे आपके पैसे मिलने के उतनी ही ज्यादा संभावनाएं रहेंगी

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement